– डॉ. अमित भारद्वाज
निदेशक (उच्च शिक्षा)
उच्च शिक्षा निदेशालय
प्रयागराज
अत्यंत हर्ष का विषय है कि माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय आँवलखेड़ा आगरा अपनी वार्षिक ई-पत्रिका ‘प्रतिभा’ के संयुक्त अंक का प्रकाशन करने जा रहा है।
महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन से छात्राओं के सामाजिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का अवसर प्राप्त होगा।
मैं आशा करता हूं कि पत्रिका महाविद्यालय की छात्राओं के लिए अभिव्यक्ति का एक अच्छा मंच साबित होगी तथा इसमें महाविद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया जाएगा, जिससे छात्राओं में सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व का बोध भी उत्पन्न होगा। वार्षिक ई-पत्रिका प्रतिभा के सफल प्रकाशन के लिए महाविद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।



