जिन्दगी अनजाने शहर में

– प्रीती बाला सागर
बी.ए. तृतीय वर्ष

उद्देश्यः – इस कविता को लेखिका ने बिहारी मजदूरो को सम्बोधित करते हुए लिखा है।
क्योंकि जब एक मजदूर अपने गाँव को छोड़कर काम की तलाश में शहर में जाता है तो वह
अपने मन में कई सपने लेकर शहर में जाता है, लेकिन जब वह शहर जाता है तो उसके सपनों
पर पानी फिर जाता है तब एक मजदूर क्या महसूस करता है? वह इस कविता में दिखाने का
प्रयास किया गया है।

कि यूँ ही गुजर रही है, जिन्दगी इस अनजाने शहर में।
ठोकर खा रही है किस्मत इस अनजाने शहर में।।
ना दुआओं का असर है इस अनजाने शहर में।
ना भलाई का मोल है इस अनजाने शहर में ।।
मिले अगर खुद से, इस अनजाने शहर में।में
तो पूछेंगे क्या हाल है, इस अनजाने शहर में।।
दिनभर अकेला घूमता हूँ अपने ख्वाहिशों के महल में।
घर तो मेरे छीन लिया इस अनजाने शहर में।
हँसते गाते कट रही थी जिन्दगी मेरी गाँ व में।
महलों को क्यों आया तलाशने इस अनजाने शहर में।।
जिन्दगी का काफिला है, इस अनजाने शहर में।
मौत का शमशान कहाँ है इस अनजाने शहर में।।
धीरे-धीरे कट रही है, जिन्दगी इस अनजाने शहर में।
ठोकर खा रही है किस्मत इस अनजाने शहर में।।

****

pratibha

combined e-magazine for session 2019-20, 2020-21, 2021-22 published by Mata Bhagwati Devi Rajkiya Mahila Mahavidyalay

share this Article

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

अन्य रचनाएं पढ़े

  1. कुल गीत (मनमोहन भारद्वाज)
  2. बौद्धिक सम्पदा अधिकार से… (डॉ. अनीता)
  3. तनाव प्रबंधन एवं युवा पीढ़ी (डॉ. शुभा सिंह)
  4. जीवनशैली से उत्पन्न बीमारियाँ:भारतीय संदर्भ में (डॉ. मनोरमा यादव)
  5. नागार्जुन की कविताओं… (सुरेंद्र कुमार पटेल)
  6. आजादी का अमृत महोत्सव…निबंध.. (प्रथम स्थान)
  7. आजादी का अमृत महोत्सव…निबंध.. (द्वितीय स्थान)
  8. आजादी का अमृत महोत्सव…निबंध.. (तृतीय स्थान) 
  9. हिंदी: एक कालजयी भाषा (नंदिनी वर्मा)
  10. क्या मैं कर पाऊँगी (रश्मि गुप्ता)
  11. दुर्गा नारी (ज्योति शर्मा)
  12. हिंदी व्यथा (गार्गी त्यागी)
  13. गुरु का महत्त्व (शिखा परमार)
  14. नारी की लाचारी (कृष्णा)
  15. मेरी आशा (प्रियंका)
  16. ऐ चाँद सवेरा देख ले तू (क्रांति कुमारी)
  17. कामयाबी की मंजिल (गार्गी त्यागी)
  18. जिंदगी अनजाने शहर में (प्रीती बाला सागर)
  19. मेरे पापा (संध्या भारद्वाज)
  20. मेरा परिवार (संध्या भारद्वाज)
  21. मेरी प्यारी मम्मी (संध्या भारद्वाज)
  22. बचा लो मुझे (स्वाती चौहान)
  23. हिंदी की पहचान (रूचि)
  24. हिंदी व्यथा (गार्गी त्यागी)
  25. मातृभाषा से नाता जोड़ो (शिवानी त्यागी)
  26. हिंदी पूरा हिंदुस्तान है (नंदिनी वर्मा)
  27. Menace Of Terrorism (With Special Reference Of Bioterrorism) (Dr. Yashpal Chaudhari)

Related Articles